बिहार

आरएलएसवाई कॉलेज रांची में एनसी कैडेट्स का भव्य विदाई समारोह आयोजित

रांची, आशीष रंजन : आरएलएसवाई कॉलेज, रांची में एनसी कैडेट्स के लिए गुरुवार को एक भव्य विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो, एनसी एएनओ डॉ. भावना कुमारी सहित डॉ. सुबोध कुमार दास, डॉ. स्मिता किरण टोपो, नीतू कुमारी, कांति कुमारी, पार्वती तिर्की, रुचिका कुमारी, डॉ. नेहा, डॉ. रुबीना, डॉ. मनीष, डॉ. अजीत, सूबेदार आलोक मिंज, सूबेदार रोशन, भुनेश्वर महतो, प्रधान सहायक, सुनील (1), सुनील (2) के साथ सभी शिक्षकगण और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।

कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन प्रभावशाली रहा और पूरा माहौल उत्साहपूर्ण व भावनात्मक बना रहा।

उपस्थित अतिथियों ने कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन एएनओ डॉ. भावना कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

आयोजन गरिमामय ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि एवं जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस मनाया

निक्षय मित्र योजना के तहत जिले के 26 टीबी रोगियों के बीच किया गया पोषण आहार का वितरण

फरक्का (गंगा) जल संधि देश, खासकर बिहार के हित में नहीं : संजय कुमार झा

error: