बिहार

कड़ाके की ठंड में सक्षम लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं

खगौल(अजित यादव): समाज में वसुधैव कुटुंबकम की मिसाल कायम करने के लिए बृहस्पति की रात रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल खगौल की तरफ से पटना शहर के गांधी मैदान राजापुर पुल बोरिंग रोड जैसे विभिन्न इलाकों में कंबल वितरण किया गया और सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत प्रदान की गई। ठंड से कपकंपाते लोगों को जब रात में अचानक कंबल मिला तो लोग कंबल पाकर भावुक हो उठे और विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल प्रेम प्रकाश. सेना मेडल रिटायर्ड सहित अन्य सहयोगियों को धन्यवाद देने लगे.

विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल प्रेम प्रकाश सेना मेडल रिटायर्ड ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना होगा तभी हम सामाजिक असमानता को मिटाने में सरकार को अपना योगदान दे सकेंगे. उपप्राचार्या मनीषा सिन्हा ने कहा रेडियंट परिवार का यह प्रयास है कि यदि हम ठिठुरते सर्दी में सड़क पर सोने को मजबूर लोगों की तकलीफ को खत्म नहीं कर सकते तो कम से कम उसे कम करने में अपना योगदान दें. कंबल वितरण के दौरान विद्यालय के आपदा प्रबंधन टीम सहित प्रधानाचार्य कर्नल प्रेम प्रकाश सचिन कुमार राहुल कुमार गोपाल रंजीत एवं डिप्टी हेड ब्वॉय अनस अजीज खान और प्रीफैक्टोरियल बोर्ड के कुंवर रुद्रप्रताप सिंह के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: