बिहार

फुलकाहा थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना परिसर में नए थाना अध्यक्ष साजिद आलम के नेतृत्व में आज शुक्रवार को मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोग के साथ-साथ ताजिया लाइसेंस धारी उपस्थित हुए। थानाध्यक्ष ने अपना परिचय देते हुए उपस्थित सभी लोगों से बारी बारी से परिचय लिए । खासकर सभी लाइसेंस धारियों को शांतिपूर्वक मोहर्रम पर्व मनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा डीजे पर पूर्ण पाबंदी है।

शराब पीकर जुलूस में शामिल होकर हुड़दंग मचाने व पकड़े जाने पर सीधे जेल जाना पड़ सकता है साथ ही लाइसेंस धारियों पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने कहा क्षेत्र में कोई भी अपराधिक मामला हो सूचना मुझे तुरंत दें, आपकी सहायता में हम लोग तत्पर हैं, आप भी पुलिस की मदद करें। इस मौके पर दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग दर्जनों की संख्या में उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों ने थाना अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करने का भरोसा जताया है।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: