बिहार

आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर गुरमा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

अररिया(रंजीत ठाकुर): घूरना थाना अध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोगों के साथ साथ दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद ताजिया लाइसेंस धारी को निर्देश देते हुए कहा मोहर्रम के दिन डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी ऐसे व्यक्ति अगर पकड़े जाते हैं तो उनका जेल जाना निश्चित होगा। मौके पर उपस्थित लोगों ने थाना अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा।

Related posts

पटना से अरवल-जहानाबाद और बिहारशरीफ तक बनेगी फोरलेन सड़क, सांसद सुरेंद्र यादव ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र

रिश्वतखोरी के वायरल वीडियो पर वैशाली SSP का बड़ा एक्शन, महिला दरोगा नेहा सिन्हा निलंबित

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग