बिहार

जोगबनी थाना परिसर में मुहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर जोगबनी थाना परिसर में आज गुरुवार को मुहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुहर्रम शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाने की बात कही गई। उन्होंने कहा जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बाइक जुलूस एवं हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।ऐसा करने पर ऐसे लोगों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने कहा कि जुलूस में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट ,भड़काऊ नारे लगाने वाले पर कार्रवाई हो सकती है इसलिए ऐसे नारों एवं सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट से बचें। उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस में सिर्फ लाइसेंसधारी ही अखाड़ा में शामिल होंगे । गैर लाइसेंसधारी अखाड़ा से दूर रहे। इस मौके पर बैठक में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार आजाद,कार्यपालक पदाधिकारी, नगरपरिषद जोगबनी, मीनाक्षी कुमारी के अलावे थाना के सभी पुलिस कर्मी के साथ साथ क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

error: