बिहार

होली को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

अररिया, रंजीत ठाकुर। आगामी होली पर्व को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर रानीगंज सतीश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में फुलकाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के अलावे थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

थानाध्यक्ष ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, इसे आपसी सद्भाव के साथ शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। सर्किल इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा हुड़दंग, लहरिया कट बाइक चलाने और तेज आवाज में उत्पात मचाने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि थाना क्षेत्र में कहीं भी शराब या अन्य नशीले पदार्थों का भंडारण होने की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई कर उसे नष्ट किया जा सके।

Advertisements
Ad 1

बैठक के दौरान पुलिस ने उन स्थानों की भी जानकारी ली जहां परंपरागत रूप से होलिका दहन किया जाता है, ताकि वहां सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके । इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नवाबगंज, अरुण कुमार यादव, राजा रक्षित, जगदीश यादव,जगत पासवान, रणविजय ठाकुर, संतोष साह, मोहम्मद हसीब,जफर हुसैन, आलोक रमन,के अलावे बड़ी संख्या में महिला बैठक में शामिल हुए।

Related posts

गौरीचक थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी

जहानाबाद पुलिस द्वारा सूखा नशा के खिलाफ जागरूकता मैराथन का आयोजन

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में सामूहिक उपवास एवं सत्याग्रह संपन्न, शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में बुलंद की आवाज

error: