बिहार

फुलकाहा थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर दोनों समुदाय के बीच शांति समिति की बैठक

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के फुलकाहा थाना परिसर में सोमवार को मुहर्रम पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के दोनों समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष नगीना कुमार के द्वारा की गई। बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य समाजसेवी व्यक्ति उपस्थित रहे, बैठक में थाना अध्यक्ष नगिना कुमार ने कहां की कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मोहर्रम पर्व अपने अपने घरों में मनावे। सरकारी निर्देशों के अनुसार मोहर्रम जुलूस नहीं निकाला जाएगा।आप लोग शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। मौके पर बैठक में उपस्थित एएसआई श्रीराम शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य द्वारिकानाथ साह, असलम अंसारी, मोहम्मद कासिम, जफर अंसारी, अरुण यादव, पैक्स अध्यक्ष मिर्जापुर धनंजय यादव, भरत साह, सोनू गोस्वामी, आदि दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत

error: