बिहार

दुर्घटना पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने के लिए पटना यातायात पुलिस ने दिया प्रशिक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों और उनके परिजनों को जल्द मुआवजा दिलाने के उद्देश्य से पटना यातायात पुलिस की ओर से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में iRAD/eDAR पोर्टल पर दुर्घटना से संबंधित आंकड़ों को त्वरित रूप से अपलोड करने और पोर्टल के बेहतर उपयोग की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला रोलआउट मैनेजर (DRM), पटना और पुलिस उपाधीक्षक (पंचम) मौजूद रहे। इस दौरान पटना जिले के 13 थानों के पुलिस पदाधिकारियों को पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से डाटा अपलोड करने और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया समझाई गई।

पटना यातायात पुलिस का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और सड़क दुर्घटना पीड़ितों तथा उनके परिजनों को समय पर सहायता एवं मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया को तेज करना है।

Related posts

मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उपेंद्र कुशवाहा ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

error: