उत्तरप्रदेश

जिला सहकारी बैंक चेयरमैन पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

बलिया, संजय कुमार तिवारी : सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा गांव निवासी बजरंग सेवक ने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे और उनके भांजे अंबरीश ओझा पर मारपीट का आरोप लगाया है।

पीड़ित बजरंग सेवक ने बताया कि वह जिला सहकारी बैंक में चपरासी के पद पर तैनात था। उसी बैंक में काम करने वाले विनय कुमार पर उसने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि 9 साल बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही पूरा पैसा वापस मिला। अभी तक 68 हजार रुपये ही लौटाए गए हैं, जबकि 1 लाख 42 हजार रुपये अभी भी बाकी हैं।

बजरंग सेवक का आरोप है कि विनय कुमार चेयरमैन का करीबी है। पैसा मांगने पर जब वह बैंक गया तो चेयरमैन विनोद शंकर दुबे और उनके बहन के लड़के अंबरीश ओझा ने बैंक परिसर में ही पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके कान में चोट आई और गाली-गलौज भी की गई।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि विनय कुमार चेयरमैन का करीबी होने के कारण कर्मचारियों से बीस-बीस हजार रुपये कारण के नाम पर वसूली करता है और वह पैसा चेयरमैन को देता है। पैसा मांगने पर गाली-गलौज करता है।

इस मामले में पीड़ित ने चितबड़ागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर आरोपी दो दिन थाने में बंद भी रहा था। पीड़ित का कहना है कि दरोगा पैसा लेकर उसे छोड़ देते हैं। अब पीड़ित ने एसपी को पत्र के माध्यम से शिकायत भेजी है और सीजेएम कोर्ट में भी प्रार्थना पत्र दिया है।

Related posts

युवती के साथ मारपीट का मामला दर्ज, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया संज्ञान

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने खोला मोर्चा समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

लोजपा (आर) के संस्थापक पद्मश्री स्व. रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि लखनऊ में श्रद्धापूर्वक मनाई गई

error: