बिहार

मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सुप्रसिद्ध इस्लामी विद्वान, अरबी भाषा एवं साहित्य के विशेषज्ञ और दारुल उलूम नदवतुल उलमा, लखनऊ के मुहतमिम मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने उनके इंतकाल को शैक्षिक और धार्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

राजद की ओर से जारी शोक संवेदना में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित अन्य नेताओं ने मौलाना के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी नदवी ने इस्लामी शिक्षा, अरबी भाषा एवं साहित्य, पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शोक व्यक्त करने वालों में सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अली अशरफ फातमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, सैयद फैसल अली, प्रो. मनोज कुमार झा, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, डॉ. सुनील कुमार सिंह, कार्तिकेय सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, आलोक कुमार मेहता, इसराइल मंसूरी, कुमार सर्वजीत, रणविजय साहू, कारी मो. शोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद और डॉ. उर्मिला ठाकुर सहित अन्य नेता शामिल हैं। राजद नेताओं ने कहा कि मौलाना का जीवन शिक्षा, धार्मिक अध्ययन, शोध और विभिन्न संस्थानों की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से ज्ञान और धार्मिक शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी क्षति हुई है। शोक संदेश के अंत में नेताओं ने कहा, “इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।”

Related posts

दुर्घटना पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने के लिए पटना यातायात पुलिस ने दिया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उपेंद्र कुशवाहा ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

error: