बिहार

पटना पुलिस की तत्परता से भटके नाबालिग को 1 घंटे में परिजनों से मिलाया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। गश्ती के दौरान पुलिस टीम को गोला स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास एक नाबालिग बच्चा रोते हुए अवस्था में मिला।

Advertisements
Ad 1

पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित थाना लाया, जहां उसे महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में रखा गया। पूछताछ के दौरान बच्चा अपने माता-पिता का नाम और पता बताने में असमर्थ रहा, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके में माइकिंग कराई और विभिन्न माध्यमों से बच्चे की सूचना प्रसारित की। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप महज एक घंटे के भीतर बच्चे के परिजनों का पता लगा लिया गया। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और समर्पण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related posts

एनएच के किनारे से अनधिकृत पार्किंग एवं अवैध ढ़ाबों को हटाने का निदेश

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

error: