बिहार

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 गुम मोबाइल बरामद!

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पटना नगर पूर्वी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 70 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना नगर पूर्वी अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन की तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से तलाश की गई। इसके बाद विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 70 मोबाइल फोन बरामद किए।

बरामद किए गए मोबाइल फोन का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद पुलिस ने उनके वास्तविक मोबाइल धारकों की पहचान कर मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द कर दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अपने मोबाइल फोन के वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

पुलिस की ओर से बताया गया कि बरामद किए गए 70 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये है। ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। पटना पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में भी उम्मीद जगी है कि गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायत के बाद पुलिस तकनीकी जांच के जरिए उन्हें बरामद कर सकती है।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: