क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हत्या का खुलासा

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): हत्या और लूट जैसी घटना पर लगाम लगाने के लिए पटना पुलिस लगातार काम कर रही है और जिसका नतीजा की लगातार उनको सफलता भी हासिल हो रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमे अलग-अलग थाना क्षेत्रों स्व हत्या के मामलों में पुलिस ने कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों चौक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े प्रमोद बागला को गोली मारकर मौत के नींद सुला दिया था जिसके बाद पटना पुलिस इस हत्या के मामले में अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। जिसमे पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। जहां इस कांड में अन्य फरार अपराधियों की तलाश की जा रही थी जिसमे पुलिस ने एक बार फिर इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन और एक केजी 200 ग्राम गांजा बरामद किया है।

इस पूरे मामले पर पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि रंगदारी नही देने के कारण अपराधियों ने प्रमोद बागला की गोली मारकर हत्या कर दो थी। जिसमे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं दूसरी घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र में सन्नी कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में भी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरी घटना बुधवार बीते देर रात आलमगंज थाना क्षेत्र के निम की भट्टी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमे पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले लल्लू साह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बढ़ते अपराध पर पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने साफ तौर पर कह दिया है कि हत्या और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को बढ़ावा देने वाले लोगों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: