बिहार

दो कारोबारी को पटना पुलिस ने लिया शिकंजे में

बिहार(न्यूज क्राइम 24): शराबबंदी कानून लागू करने के लिए लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा समीक्षा बैठक की जाती है और तमाम तरह के निर्देश दिए जाते हैं उसी कड़ी में आज पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड में गुप्त सूचना के आधार पर गांधी मैदान थाने की पुलिस केबी द्वारा 153 लीटर अंग्रेजी विदेशी शराब बरामद किया गया है।

Advertisements
Ad 1

बता दें कि पटना के एग्जीबिशन रोड के हरिओम अपार्टमेंट में कई वर्षों से शराब का धंधा चल रहा था अचानक गांधी मैदान थाने को गुप्त सूचना मिली कि पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित हरिओम अपार्टमेंट में अंग्रेजी शराब के सप्लाई का काम किया जाता है जिसके बाद गांधी मैदान थाने के एसआई प्रमोद कुमार के द्वारा दल बल के साथ छापेमारी की गई जिसमें 153 लीटर अंग्रेजी विदेशी के करीब अंग्रेजी शराब बरामद किया गया वहीं एक स्प्लेंडर और एक स्कूटी भी बरामद किया गया जिसमें शराब की बोतलें रखी हुई थी वहीं से दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

error: