बिहार

हेमन ट्रॉफी क्रिकेट में कई वर्षों तक पटना जिला का नाम किया रौशन 

पटना(अजित यादव): क्रिकेट का मायनाज सितारा और सचिवालय स्पोर्ट्स का बेहतरीन खिलाड़ी एहसान अहमद का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया । मंगलवार की सुबह छाती में दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली । वे ४२ वर्ष के थे । एहसान अहमद ने हेमन ट्रॉफी क्रिकेट में कई वर्षों तक पटना जिला के लिए बेहतरीन योगदान दिया। उनके असामयिक निधन से खेल जगत सदमे में है । पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक अधिकारी एमएम प्रसाद , क्रिकेट प्रशासक, अजय नारायण शर्मा और सिराज उल हक ने युवा क्रिकेटर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । पूर्व रणजी खिलाड़ी सुनील सिंह, राजेश सिन्हा , हरप्रीत सिंह टीटू ,पूर्व वीजी ट्रॉफी खिलाड़ी अली राशिद ने युवा खिलाड़ी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी में आज दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है गई।

Advertisements
Ad 1

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच

error: