बिहार

पटना सिटी को मिले नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत पुलिस उपाधीक्षक शिव शंकर कुमार का तबादला करते हुए उन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-2, पटना सिटी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

शिव शंकर कुमार इससे पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीवीएसपी)-13, दरभंगा में कार्यरत थे। सरकार के आदेश के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पटना सिटी में पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें तत्काल प्रभाव से नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: