बिहार

पथरदेवा एसएसबी के द्वारा स्कूली बच्चों के साथ अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रैली निकाली गई

अररिया(रंजीत ठाकुर): पथरदेवा एसएसबी जवानों के द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय एकता को लेकर स्कूली बच्चों के साथ एक रैली निकाली गई। यह रैली 56 वीं बटालियन मुख्यालय बथनाहा के निर्देश के आलोक में बी कंपनी फुलकाहा के असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पथरदेवा बीओपी क्षेत्र मध्य विद्यालय पथरदेवा के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय एकता विषय के महत्व को बताया तथा राष्ट्रीय एकता की नारे लगाते हुए एक रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के उप निरीक्षक सूरत सिंह तथा एसएसबी के अन्य जवान एवं स्कूल के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को लेकर जहाँ बच्चों में काफी उत्साह देखा गया है वहीं स्थानीय लोगों ने एसएसबी के द्वारा सीमा क्षेत्र में समय समय पर किये गए ऐसे कार्यक्रमों के लिए सराहना की गई।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!