बिहार

पथरदेवा एसएसबी जवानों ने 510 बोतल शराब के साथ दो व्यक्ति को धर दबोचा

अररिया, रंजीत ठाकुर। पथरदेवा एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी के जवानों ने शुक्रवार की शाम थ्री व्हीलर ऑटो पर लदे भारी मात्रा में शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार बीओपी प्रभारी जडेजा के नेतृत्व में जवानों के साथ भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या-186/01 गांव जिमराही के समीप गश्त कर रहा था, उसी दौरान सूचना मिली कि नेपाल से थ्री व्हीलर ऑटो पर भारी मात्रा में शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। सूचना मिलते ही जवानों ने उक्त स्थान पर नाका लगा दिया।

Advertisements
Ad 1

कुछ ही देर बाद नेपाल से दो व्यक्ति सवार ऑटो भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया, जिस पर पाट के बोरी में रखे समान लदा हुआ था। जिनकों जवानों ने रोक कर तलाशी किया तो देखा कि बोरी में शराब भरा हुआ है। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्ति को कब्जे में लेकर शराब के साथ कैंप लाया। जहां आवश्यक पूछताछ में व्यक्ति अपना नाम सूरज कुमार यादव,एवं रामकुमार पासवान दोनों ग्राम भोड़हर,थाना फुलकाहा का निवासी बताया है। वहीं जप्त शराब नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 510 बोतल तथा एक ऑटो रजिस्ट्रेशन संख्या-बी आर-38पी-2314,दो मोबाइल जप्त कर कागजी कार्रवाई करते हुए बथनाहा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं आप पुलिस ने पूछताछ कर आज शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts

पटना में इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई देव पूर्णिमा, सहस्र जल से हुआ महाप्रभु का महाभिषेक

बिहार : 2 जुलाई को मलाहीपकड़ी तक पटना मेट्रो का लोकार्पण, CM सम्राट चौधरी

मणिअप्पा पंचायत बनी जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास की मिसाल

error: