बिहार

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने उपचुनाव में कांग्रेस को दिया समर्थन

पटना: जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन का ऐलान किया है. पटना में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस बिहार को बचाने की लड़ाई लड़ रही है. यही वजह है कि जाप ने उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है. कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर पूरी ताकत के साथ लड़ रही हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने हमारी पार्टी से समर्थन मांगा है.

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार और देश की जो स्थिति है कांग्रेस बेहतर लड़ाई लड़ रही है. यूपी और बॉर्डर इलाके में भी कांग्रेस काफी मेहनत कर रही है इसलिए देश हित और बिहार की स्थिति को देखते, कांग्रेस ने जो गम्भीरता दिखाई है उसमें जाप 100 प्रतिशत सहयोग देगा. कुशेश्वर स्थान में मेरे वर्कर लगेंगे और मैं खुद कैम्प करूंगा. जाप नेता अब प्रचार में लग जाएंगे. वह खुद 26, 27 व 28 अक्टूबर को दोनों सोटों पर प्रचार करेंगे।

Related posts

जहानाबाद SP ने घोसी थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफ़वाह पर ध्यान न दें

स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश

error: