बिहार

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

फुलवारीशरीफ, अजित। पप्पू यादव ने आज पटना स्थित एम्स पटना पहुंचकर रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

जानकारी के अनुसार, सांसद ने पीड़िता के इलाज के लिए तत्काल ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की. साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने संबंधित थाना प्रभारी से भी बातचीत की और मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने पुलिस से कहा कि केस को गंभीरता से लेते हुए उचित धाराओं के तहत निष्पक्ष और तेज जांच की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए. पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे लगातार इस मामले की निगरानी करेंगे।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर फुलवारीशरीफ में कड़ी सुरक्षा, 25 पंडालों को लाइसेंस

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, नेपाली रुपये 2.01 लाख के साथ एक गिरफ्तार!

सिपाही के मौत मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली!

error: