बिहार

इनकम टैक्स–मंदिरी नाला सड़क का नाम ‘संत शिरोमणि रविदास पथ’ करने की मांग : अशोक कुमार राम

फुलवारीशरीफ, अजित। राष्ट्रीय लोक मोर्चा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार राम ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार सरकार से महत्वपूर्ण मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स से मंदिरी जाने वाले नाला पर बनी सड़क का नाम “संत शिरोमणि रविदास पथ” रखा जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स गोलंबर स्थित रविदास आश्रम पहले से ही बिहार समेत अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र है. बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग से होकर मंदिर तक पहुंचते हैं. ऐसे में इस सड़क का नामकरण संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के नाम पर किया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अशोक कुमार राम ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि इस नामकरण से संत रविदास के अनुयायियों का सम्मान और गौरव बढ़ेगा. साथ ही सरकार भी इस ऐतिहासिक निर्णय के जरिए समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ “यश की सहभागी” बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस मांग पर सकारात्मक पहल करेगी।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: