क्राइमताजा खबरेंबिहार

गोलीबारी से दहशत, दो अपराधी गुटों के बीच आपसी रंजिश को लेकर हुई वारदात!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के फुलवारी शरीफ में शुक्रवार की देर शाम फुलवारी थाना से करीब 500 मीटर दूर बौली मोहल्ला के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ दर्जनों राउंड गोलीबारी कर दहशत फैला दिया। इस दौरान अपराधियों की गोलीबारी में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वही पुलिस अभी मामले की पड़ताल में जुटी हुई थी कि दूसरे गुट के अपराधियों ने ताबड़तोड़ करीब 2 दर्जन से अधिक राउंड गोलीबारी कर इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस के सामने गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।इलाके में दुकानें बंद होने लगी और पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया। गोलीबारी में घायल दोनों युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।एम्स में दोनों इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । वह इन्हीं दोनों अपराधी गुटों के बदमाशों ने तीसरी बार खानकाह मोहल्ले के पास गोलीबारी कर भय का माहौल पैदा कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली है। पुलिस अपराधियों को पता लगाने के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से अपराधियों का मनोबल इस कदर बड़ा है कि थाना के आसपास के इलाके में ताबड़तोड़ गोलीबारी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: