पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। खाजेकला थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने बागमालू खां मोहल्ला में ताबड़तोड़ फायरिंग कर मोहल्ला वासियों के बीच दहशत कायम कर दिया! बाइक सवारों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक को कमर के नीचे व दूसरे को पैर को छूते गोली निकल गई! खाजेकलां थाना पुलिस एक युवक के घायल होने की पुष्टि कर रही है! पुलिस के अनुसार घर के दरवाजे पर बैठे मोहम्मद तौफीक घायल हुए हैं और उन्हें एनएमसीएच में इलाज के लिए भेजा गया! मोहल्लेवासियों के अनुसार ताबड़तोड़ फायरिंग में दूसरा घायल मोहम्मद नौशाद है! उन्हें पैर में हल्का जख्म है! फायरिंग के बाद पहुंचे खाजेकलां थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं!
दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाश सदर गली से आए स्थानीय लोगों में अपराधियों का खौफ बुरी तरह पसरा हुआ है! अपनी सुरक्षा को लेकर वे चिंतित हैं। बताया गया कि गुरुवार की रात मोटरसाइकिल सवार अपराधी लोदी कटरा की ओर हथियार लहराते मार्ग में हवाई फायरिंग करते हुए चले आ रहे थे। फायरिंग में बाग कालू खा मोहल्ला के समीप दो लोग गोली से घायल हो गए है! एएसपी शरथ आर एस ने बताया कि गोली से मोहम्मद तौफीक घायल हुए हैं! अपराधियों के खिलाफ छापेमारी जारी है! इलाके के सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान की जा रही है! स्थानीय लोगों ने भी जानकारी दी है! कुछ सुराग मिले हैं! जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे
