पटना(न्यूज क्राइम 24): इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से अराही हैं। जहां इस खबर को सुनकर सभी हैरान रह जायेंगे और गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ जाएगा। यहां के सिपाही टोला इलाके में कथित तौर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया है। झंडा मस्जिद से सटे एक मकान की छत पर लगाया गया था।
सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर पुलिस पहुंची और आनन-फानन में झंडा उतरवाया गया. जिस मकान पर झंडा फहरा था, उसके मकान मालिक ने इसे अनभिज्ञता जताई. उनका कहना था कि ये नहीं पता था कि ये पाकिस्तानी झंडा है. दोषी पर कार्रवाई किए जाने बात कही जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर पुलिस-प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उन्हें जानकारी मिली कि पूर्णिया के मधुबनी सिपाही टोला इलाके में एक मकान पर पाकिस्तानी झंडा लहरा रहा है.
26 जनवरी भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर इस तरह की हरकत से बड़ा तनाव फैल सकता है, इस सूरत में स्थानीय पुलिस तुरंत सक्रिय होकर मौके पर पहुंची और मस्जिद से लगे एक मकान पर फहराते पाकिस्तानी झंडे को तुरंत उतरवाया।
