बिहार

‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर। स्थानीय प्रस्वीकृत मध्य विद्यालय कोशी शिविर बथनाहा में सोमवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय में अध्ययनरत सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा।

प्रतियोगिता में जोया खातून ने प्रथम तथा सुहानी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं सलोनी कुमारी, रोशनी कुमारी, निहारिका कुमारी, चंकी रानी, दिव्यांशी सिंह एवं हिमानी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास होता है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: