बिहार

विपक्षी एकता चुनाव तक एक रह पायेगा या उससे पहले ही धरासायी हो जायेगी चिराग पासवान

पटना(न्यूज क्राइम 24): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान पटना एयरपोर्ट पहुचे जहाँ पत्रकारो के सवालो के जबाब देते हुए कहा कि विपक्षी एकता को लेकर सिर्फ तसवीर खिचाने के लिए बार-बार साथ आते रहे हैं लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि इस बैठको का कोई निष्कर्ष निकलेगा भी या नहीं, स्वभाविक है कि एक मंच पर आकर चर्चा करना आसान है पर साथ मिलकर कई राज्यों में चुनाव लड़ना जहाँ पार्टियां एक दुसरे के खिलाफ रही है, ऐसे में चुनाव में जब एक साथ जायेगें, तब क्या चुनाव में भी विपक्षी एकता बरकरार रहेगी? उस विपक्ष का नेतृत्व कोन करेगा क्या उस पर सबकी सहमति बनेगी? पिछले दिनों विपक्षी पार्टिया जब बिहार आये थे तब कुछ दलों में आपसी मदभेद देखने को मिले बहरहाल देखना होगा कि विपक्षी एकता चुनाव तक एक रह पायेगा या उससे पहले ही धरासायी हो जायेगी।

देष के गृह मंत्री माननीय अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री नितीष कुमार पर की गई प्रतिकिया को सही ठहराते हुए कहा कि नितिष कुमार उन तमाम नेताओं को धोखा देने का काम किया हैं। जिनके साथ मिलकर वे आगे बढने का प्रयास किये हैं। समय-समय पर अपने सहुलियत के अनुसार अपने फायदे के लिए गठबंधन का लगातार पाला बदलते रहते हुए है। समान नागरिक संहिता पर श्री चिराग ने कहा कि भारत विविधताओ का देष हैं। भारत की खुबसूरती यही रही हैं कि जितनी भी विभिन्नताएँ है यहा पर हर किसी को अपनी पहचान यहा रहते हुए मिली हैं।

ऐसे में जब समान नागरिक संहिता की बात आती है, तो कानून आयोग की पहली जिम्मेवारी बनती है कि पहले उसका प्रारूप पेष करे क्योकि देष में अलग-अलग धर्म, अलग-अलग समुदाय विभिन्न संस्कृति हैं। एकही धर्म में अलग-अलग इलाको में क्षेत्रवार अलग परम्पराएं हैं। इसलिए लॉ कमीषन का प्रारूप बिना देखे कुछ भी टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। पार्टी का गठबंधन के मुददे पर पत्रकारों के सवालो के जबाब देते हुए श्री चिराग ने कहा कि चुनाव पूर्व पार्टी निर्णय करेगी। उक्त आशय की जानकारी लोजपा (रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: