फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के घाना कॉलोनी में छापेमारी कर उत्तर प्रदेश और पटना पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया । मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक से नौकरी लगाने के नाम पर मानक मीनो भारती नाम का ठग ₹10 लाख ले रखा था। नौकरी लगाने के नाम पर बड़ी रकम लेकर मानक मीना भारती फरार चल रहा था । इस मामले में मुजफ्फरनगर यूपी के रतनपुरी थाना में मार्च 2021 में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख ठगी का मामला दर्ज हुआ था। रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष जहांगीर आलम ने बताया कि घाना कॉलोनी से एक शातिर ठग को यूपी के मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना की पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। शातिर ठग घाना कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। उसके खिलाफ़ नौकरी लगाने के नाम पर दस लाख ठगी का आरोप है।
