अररिया(रंजीत ठाकुर): सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत संपूर्ण बिहार में भाजयुमो द्वारा वीर शहीदों एवं महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय स्वच्छता अभियान सह पौधरोपण कार्यक्रम के आलोक में जोगबनी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं नेजिला अध्यक्ष आकाश राज के अगुवाई में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं भाजपा कोषाध्यक्ष रोहित यादव की उपस्तिथि में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव राम जी अंबेडकर के प्रतिमा स्थल और उसके आस पास स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। और फलदार वृक्ष का पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि भाजयुमो सेवा ही संकल्प के साथ आजादी के अमृत काल मे देश के महापुरुषों व शहीदों को उचित सम्मान देने के अवसर के रूप में मना रहे इसी के तहत जोगबनी भाजयूमो भी राष्ट्र निर्माण करने वाले महापुरुषों को याद करने व युवाओं को उनके योगदान और उनके विचार से प्रेरणा लेकर नये भारत के निर्माण में योगदान को ले प्रेरित कर रही है।वही भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश राज एवं जिलाकोषाध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि श्रद्धयेअंबेडकर जी देश और देशवासियों के प्रेरणास्रोत है
इसलिए उनकी जयंती के पूर्व दिवस पर स्वच्छता अभियान व पौधरोपण कर भाजयूमो संपूर्ण प्रदेश को प्रदूषण मुक्त स्वच्छ वातावरण, हरित प्रदेश बनाने में अपनी महती भूमिका अदा करने व पर्यावरण सुरक्षा तथा संरक्षण के प्रति जागरूक हो संकल्प लेने को समर्पित है।मौके पर भाजपा नगर , भाजयुमो के राम यादव, घनश्याम कुमार राम,मिथिलेश साह,अविनाश झा, राकेश शर्मा हेमंत राम रोबिन राम, राजीव झा,बमबम साह अभिषेक मेहता, विजय यादव रंजीत झा, भरत यादव बंटी साह अनुभव सिंह, राहुल चौधरी शिवम सिंह गोपाल साह आदि अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी दी।
