बिहार

सरस्वती पूजा के अवसर पर हेल्थ इंस्टिच्युट में ग़रीबों के बीच बाँटे गए कम्बल 

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): माता सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के पूर्व बुधवार के तीसरे पहर बेउर स्थित इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च में, संस्थान के चतुर्थ वर्गीय कर्मियों एवं ग़रीबों में कम्बल का निःशुल्क वितरण किया गया । कम्बल वितरण के पश्चात संस्थान के निदेशक-प्रमुख डा अनिल सुलभ ने विद्यार्थियों के मस्तक पर तिलक लगाकर प्रतिमा-विसर्जन के लिए विदा किया. इस अवसर पर चर्चित कला-नेत्री डा पल्लवी विश्वास, अविनय काशीनाथ, संस्थान के निबंधक आभास कुमार, प्रशासी पदाधिकारी सूबेदार उपेन्द्र सिंह, डा रजनी ठाकुर, सूबेदार संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में संस्थान के छात्रगण तथा कर्मीगण उपस्थित थे. प्रतिमा-विसर्जन-शोभायात्रा आरम्भ होने के पूर्व माता के समक्ष हवन-यज्ञ संपन्न हुआ और आरती की गई।

Related posts

पटना सिटी दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक संपन्न, विसर्जन तिथि पर बनी सहमति

पुनपुन में भूमि अधिकार और आरक्षण बचाव यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

दिव्यांगजनों के जीवन को सहज और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सेवा कार्य प्रेरणादायी : संजय सरावगी

error: