बिहार

दशरथ मांझी जयंती पर गोनपुरा पंचायत में महादलित मुसहर समाज के बीच चूड़ा-दही का आयोजन

फुलवारीशरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) दशरथ मांझी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर गोनपुरा पंचायत अंतर्गत शिवाचक टोला में महादलित मुसहर समाज के बीच चूड़ा-दही का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन प्रमेश सिंह दांगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गोनपुरा पंचायत के पंचायत समिति अध्यक्ष अवधेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. वहीं रबिन मांझी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी वर्मा, रविन्द्र, श्रीनिवास, चंदेश्वर मांझी, मधेश, रंजीत वर्मा, मनोज चौरसिया, डॉ. हरेन्द्र, पुट्टू और बिमलेश की भी उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान शिवाचक टोला में रहने वाले महादलित मुसहर समाज के कुल 255 लोगों को चूड़ा-दही खिलाया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने दशरथ मांझी के संघर्ष, साहस और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: