बिहार

श्री श्याम मंदिर के 18वां स्थापना दिवस पर बही भक्ति की रसधारा

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा चौक स्थित श्री श्याम मंदिर का 18वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। वसंत पंचमी के दिन से ही मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया, रंग-बिरंगी रौशनी से बाबा का दरबार खिल रहा था। आज महोत्सव के अंतिम दिन में देर शाम तक भक्ति की रसधारा बहती रही।

Advertisements
Ad 1

श्याम प्रभु की वैदिक मंत्रों के साथ हवन व महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं शाम होते ही बाबा के मंदिर मे श्याम भक्तों की भीड़ जुटने लगी। पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर चुका था। भजन संध्या कार्यक्रम मे कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुत से श्याम भक्त झूमने लगे और श्याम बाबा के जयकारे लगाते रहे।

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: