जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा “लाइन डे” के अवसर पर पुलिस केंद्र, जहानाबाद में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित शाखा को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल के कर्मियों की समस्याओं का समय पर समाधान होना आवश्यक है, ताकि वे बेहतर मनोबल के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, कार्यशैली एवं जनसेवा को और सुदृढ़ बनाने पर भी विशेष बल दिया गया।
