बिहार

ग्रीन डे पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधारोपण

पटना, अजित। प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ में सोमवार को जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत ग्रीन डे उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षिका नीतू शाही ने किया. इस अवसर पर बच्चों ने हरे रंग की आकर्षक फैंसी ड्रेस पहनकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पोस्टर प्रदर्शित किए और पौधारोपण किया. बच्चों ने “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ.”, “जल है तो कल है.” और “हरियाली से खुशहाली.” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिक्षिका नीतू शाही ने बच्चों को पेड़ों के महत्व, जल संरक्षण तथा स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सभी बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया. विद्यालय परिसर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से गूंज उठा. विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Related posts

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, सरकार देगी पूरा सहयोग : सीएम सम्राट चौधरी

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

error: