बिहार

कार्यक्रम न होकर एक जन आंदोलन है पोषण अभियान : जिलाधिकारी

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में संचालित पोषण पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जागरूकता संबंधी कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। आईसीडीएस कार्यालय सभी प्रखंड परियोजना कार्यालय, सहित आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर रैली निकाली गयी। वहीं हाथ की धुलाई को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। समाहरणालय परिसर से निकाली गयी जागरूकता रैली को जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने हरी झंडी दिखाकर शहर भ्रमण के लिये रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजर कर पुन: समाहरणालय परिसर पहुंच कर खत्म हुआ। वहीं हैंडवाश कार्यक्रम में भाग लेते हुए जिलाधिकारी ने हाथों की उचित सफाई के प्रति आम लोगों को जागरूक किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह, डीपीओ आईसीडीएस सीमा रहमान, डीईओ राजकुमार, सीडीपीओ तनूजा साह, पोषण अभियान के जिला समन्वयक कुणाल श्रीवास्तव, पोषण सहायक अभिषेक कुमार, अखिलेश कुमार, आरएयू पूसा के केशव कुणाल सहित संबंधित विभाग के दर्जनों अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

सामुहिक भागीदारी से कुपोषण के मामलों में आयेगी कमी :

जिलाधिकारी ने कहा कि पोषण अभियान कार्यक्रम न होकर एक जन आंदोलन है। इसमें जन-जन का सहयोग जरूरी है। विभिन्न स्तरों पर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी से हम अपने जिले से कुपोषण के मामलों को पूर्णत: खत्म कर सकते हैं। इस लिहाज से उन्होंने पोषण पखवाड़ा को महत्वपूर्ण बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बच्चे, किशोर-किशोरी, गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी उपलब्ध सेवाएं व इस संबंध में उचित जानकारी देकर ही हम कुपोषण के मामलों को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं। उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के तहत पोषण पखवाड़ा के तहत निर्धारित गतिविधियों के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।

Advertisements
Ad 1

विभिन्न स्तरों होंगे जागरूकता संबंधी कार्यक्रम :

डीपीओ आईसीडीएस सीमा रहमान ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के तहत जिले में 01 से 10 अप्रैल तक कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में इसे लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गयी है। इसके मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर 0 से 6 साल तक के बच्चों की ग्रोथ मॉनेटरिंग किया जा रहा है। इसी क्रम में हाथों की सफाई, एनीमिया कैंप, भीएचएसएनडी सत्र का संचालन, पोषण स्टॉल व खाद्य प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को उचित पोषण के प्रति जागरूक किया जाना है। जिला पोषण समन्वयक कुणाल श्रीवास्तव ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के तहत शनिवार को विशेष कैंप आयोजित कर योग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना व मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाना है। इस दौरान आंगनबाड़ी स्तर पर आयरन की गोली का वितरण किया जायेगा। गर्भवती महिलाओं के एएनसी जांच के लिये आगामी बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को सभी वीएचएसएनडी साइट व हेल्थ वेलनेस सेंटर पर विशेष कैंप लगाये जायेंगे।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: