लाइफ स्टाइल

न्यूड कॉल लोगों के लिए बनी आफत, ऐसे फ्रॉड कॉल से बचने की जरूरत है! 

[Edited By: Robin Raj]

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): राज्यभर में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का सिलसिला चल रहा है. इनदिनों फेसबुक और वाट्सएप के जरिए न्यूड कॉल लोगों के लिए मुसीबत बन रही है. साइबर फ्रॉड में शामिल युवतियां इसे हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग और ठगी का खेल कर रही हैं. इस तरह के मामले में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही हैं. कुछ लोग तो इस झांसे में फंस कर ठगी के शिकार भी हुए तो कुछ अपनी समझदारी से ठगी से खुद को बचाया. ऐसे फ्रॉड कॉल से बचने की जरूत है, ऐसे मामले में आप अपनी समझदारी और सतर्कता से ही इस ठगी से बच सकते है. सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने फेसबुक पर किसी अज्ञात शख्स को जोड़ना नही है ना ही अज्ञात नंबर से आए वीडियो कॉल को अटेंड भी ना करें अगर किसी शख्स के पास अज्ञात नंबर से किसी भी तरीके से वीडियो कॉल आता है, तो उसे कोई भी शख्स अटेंड न करें. अगर अटेंड भी करता है, तो पहले अपना चेहरा उसमें न दिखाएं. उसके बाद कोई परिचित हों, तो अपना चेहरा दिखाए नहीं तो फोन काट दें. और अगर इस तरह के कॉल बार-बार आये तो इसकी शिकायत तुंरत ही पुलिस में करें.

अधिकतर लोग शर्म और इज्जत जाने की वजह  से केस भी दर्ज नहीं करना चाहते. जबकि ऐसे मामलों में पुलिस के पास शिकायत करनी चाहिए. राज ने आगे बताया कि उनके सम्पर्क में कुछ युवक ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बचे है पीड़ित युवक ने बताया कि फेसबुक पर फेक आईडी से एक लड़की ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. दोस्ती बढ़ने के बाद एक दिन व्हाट्सएप्प पर उसका वीडियो कॉल आया, जिस दौरान वह न्यूड अवस्था में थी. लेकिन युवती का इरादा भांप उसने कैमरा पर उंगली रख दी. इसके कुछ देर बार उधर से कॉल कट कर दिया गया. उधर से पीड़ित के व्हाट्सएप्प पर मैसेज आया कि पैसों भेजो नही तो वीडियो वायरल कर देंगे. तो इस मामले में आपको उसको कोई रकम नही देना है बल्कि उसके खिलाफ आपको पुलिस में कंप्लेन करनी है ताकि इस तरह के फ्रॉड लोग और लोगों को अपना शिकार ना बना सके. इसके साथ ही खुद भी जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें ताकि इस फ्रॉड कॉल के झांसे से आप सभी बच सकें.

Advertisements
Ad 1

फ्रॉड कॉल में होता क्या है यहां जानिए-

साइबर अपराधी पहले अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल करते हैं. जिस नंबर से कॉल आता है, उसे अटेंड करने पर सामने महिला नग्न, अर्धनग्न हो जाती है. कॉल रिसीव करते ही साइबर अपराधी स्क्रीन शॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेता है. स्क्रीन शॉट्स या रिकॉर्डिंग में कॉल करने वाले और कॉल रिसीव करने वाले की तस्वीर आ जाती है. इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू होता है. तो ऐसे अज्ञात वीडियो कॉल से बचने की जरूरत है. ऐसे मामलों की शिकायत पुलिस से तुंरत करें।

Related posts

लगातार तीसरी बार बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वसंत पंचमी पर आज ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा

रामलला कि अद्भुत स्वरूप, दिल से निकल रहा ‘जय श्री राम’

error: