बिहार

“खत्म हुई अब दु:ख की घड़ियां जोड़ेंगे सब टूटी कड़ियां”

खग़ौल, अजीत। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जन भारत रंग कार्यक्रम का आयोजन किया बुधवार को किया गया। जिसके तहत एकजुट सांस्कृतिक समिति की ओर से अमन कुमार के निर्देशन में नाटक “लो आई वापस सोने की चिड़िया” नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन बुधवार 21 फरवरी को में किया गया। इसके लेखक ललित प्रकाश थे।

Advertisements
Ad 1

“खत्म हुई अब दु:ख की घड़ियां, जोड़ेंगे सब टूटी कड़ियां” नाट्य गीत के साथ शुरू हुई इस प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से कलाकारों ने यह सम्प्रेषित किया कि अगर व्यक्ति अपने आचरण को संवार लेगा तो वह दिन दूर नहीं जब भारत दुबारा विश्व गुरु बन जाएगा और इसे लोग सोने की चिड़िया कहने लगेंगे। इसमें दहेज, नशाखोरी, भ्रष्टाचार, भेदभाव आदि से मुक्ति का मार्ग दिखाया गया। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का भी संदेश दिया गया। इसके साथ ही पंचम वेद नाट्यशास्त्र के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस संगीतमय प्रस्तुति में सूत्रधार की भूमिका रजनीकांत,महिला की पूजा कुमारी , आदमी एक की रोहन राज और आदमी दो की प्रशांत कुमार ने अदा की, जबकि ढोलक वादन रंजीत दास ने किया।

Related posts

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान, हर जिले में खुलेगा निगरानी थाना

बिहार; पटना मेट्रो का विस्तार : सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन किया, प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लॉन्च

शेखपुरा में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत 2 हफ्ते में बनेंगे 15 हजार दस्तावेज, 55 ईंट-भट्ठों पर खुलेंगे क्रेच-सह-लर्निंग सेंटर

error: