बिहार

फरार चल रहे लूट चोरी काण्ड के कुख्यात अपराधियों की गई गिरफ्तारी!

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): अनु०पु०पदा० सह सहायक पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत।अनु०पु०पदा० सह सहायक पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने आज अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता करते हुए संवाददाताओं को बताया कि आज दिनांक 22.02.2023 को तकनीकी एवं अन्य श्रोतो सेआसूचना प्राप्त हुआ कि पिछले दिनो जिला में घटित लूट/चोरी की घटनाओं में संल्पित अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के उदेश्य से एकत्रित होने वाले है।

सूचना प्राप्त होते ही अविलंब अनु०पु०पदा० सह सहायक पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा अपराधियों की पहचान कर सुनियोजित तरीका से छापामारी करते हुए 06 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों द्वारा अपनी संल्पिता स्वीकार करते हुए बताया गया कि हमलोग के द्वारा बारुण थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर, हसपुरा थाना क्षेत्र से पल्सर मोटरसाईकिल रफिगंज थाना क्षेत्र से टैक्टर, बोलेरों एवं टेम्पू चोरी किए थे।

अपराधियों के निशानदेही पर लूटी / चोरी की सभी गाड़ियों को बरामद किया गया। उक्त अपराधियों की गिरफ्तारी से जिला में घटित कुल – 04 काण्डों का सफल उदभेदन किया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधी का नाम अंकित कुमार,शत्रुधन कुमार भोला कुमार, बलीराम कुमार, रविकान्त कुमार,चन्दन कुमार आदि लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई निरंतर जारी है।

Related posts

गुलशन हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और दो चारपहिया वाहन बरामद!

माता सुंदरी निवास के 50 से अधिक कमरे, संगत के लिए होंगे तैयार

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी, करियर की सफलता के लिए की अरदास

error: