बिहार

बसमतिया पैक्स चुनाव का नामांकन सम्पन्न, 6 फरवरी को होगा मतदान

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बसमतिया पैक्स के लिए अध्यक्ष पद एवं सदस्य के लिए नामांकन बुधवार से शुरू हुआ और गुरुवार को संपन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष गणेश्वर मेहता एवं सौरव सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। जबकि समिति सदस्य पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है।

नामांकन की प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी,नरपतगंज, अजीत कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं कलश कुमार के मौजूदगी में की गई है। निर्वाची पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सदस्य पद के लिए कुल 11 पद आवंटित है जिसमें 10 उम्मीदवार ही नामांकन दाखिल किया है। जिसको निर्विरोध घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद का चुनाव 6 फरवरी को घोषित किया गया है तथा मतगणना भी उसी दिन कर लिया जाएगा।

Related posts

इंडिया गठबंधन के दलो‌ के नेताओं के साथ राजद के सांसदों और नेताओं ने हजारों की संख्या में नई दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय पर ज्ञानेश भगाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च को सफल बनाया

जब लोकतंत्र ही नहीं बचेगा तो चुनाव का क्या मतलब : तेजस्वी प्रसाद यादव

एम्स पटना में दो महीने में दूसरा लिवर ट्रांसप्लांट, पहली बार मृतक दाता से किडनी प्रत्यारोपण

error: