बिहार

नीतीश कुमार की विदाई तय है-प्रवीण कुमार

अररिया(रंजीत ठाकुर): भ्र्ष्टाचार और कुशासन की पर्याय बिहार की ठगबंधन सरकार ने राज्य को क्रिमनल स्टेट बना दिया है। प्रदेश की जनता मन बना चुकी है नीतीश कुमार की विदाई तय है उक्त बातें,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने भाजयूमो द्वारा चलाये जा रहे राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा अररिया जिला अध्यक्ष आकाश राज के अगुवाई में रानीगंज में अभियान की शुरुआत करते हुए कही।

कहा की बीते 11 महीने के कार्यकाल में पहली कलम से 10 लाख सरकारी नोकरी के खोखले वादे करने वाली महागठबंधन सरकार ने रोजगार मांगने वाले बेरोजगार छात्र युवाओं पर 6 वार लाठी चार्ज तुष्टिकरण के नीति पर चलकर सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ 2000 से अधिक हत्याएं 350 से ज्यादा फिरौती 150 से अधिक डकैती मुजफ्फरपुर में नरसंहार बांका, अररिया बेगूसराय नवादा में दलित बहनों को नंगा करने उसके साथ सामूहिक बलात्कार सत्ताधारी दलों द्वारा दलित भाइयों की पिटाई बिजली मांगने पर गोली मारने जैसे गम्भीर अपराध से बिहार की मानवता शर्मसार हो रही और राज्य के मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री मौन मंत्री बन गये है।

Advertisements
Ad 1

कहा कि चाचा भतीजा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।वही इस दौरान पटना लाठीचार्ज पर फ़ोटो प्रदर्शनी का उदघाटन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्यनारायण झा, जिला महामंत्री कृष्णा सेनानी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश राज जिला महामंत्री अमन राज आदि ने कहा कि बिहार में अपराधियों राज कायम हो चुका चहुँ और अत्याचार और अराजकता बोलबाला है। भाजपा व भाजयुमो नेताओं ने कहा कि विगत13 जुलाई नीतीश सरकार द्वारा लगभग 1200 से अधिक कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गयी सांसद विधायक कार्यकर्ताओं के सिर पर प्रहार किया गया महिला कार्यकर्ताओं को बेरहमी पिटाई की गई जो क्रूरता और तानाशाह का परिचायक है

उन्होंने भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी 9 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान से जिला के हर घर हर गांव के हर युवा एवं नागरिकों जोड कर ना सिर्फ उनका समर्थन जुटाए बल्कि आने वाले लोकसभा चुनाव एवं 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस जन विरोधी डपोरशंखी सरकार को सत्ता से बेदखल कर बिहार में भाजपा सरकार बनाने हेतु संकल्पित होकर कार्य करें। इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बुल बुल यादव, संदीप कुमार जिला मंत्री उमेश राणा करण सिंह कोषाध्यक्ष रणवीर मिश्रा, आदित्य दत्ता, मंडल अध्यक्ष सुमन झा संजीत राज, राजीव चौधरी,सन्नी वर्मा, राहुल सिंह,हनी मंडल,प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आम जन मौजूद थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: