बिहार

अकीलियत समाज के विकास और सम्मान के लिए नीतीश सरकार गंभीर : प्रो (डॉ) रंजन प्रसाद

पटना(अजीत यादव): महागठबंधन को आगामी 2024 लोक सभा चुनाव में अपना भरपूर समर्थन देने के लिए बिहार के मुस्लमान पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है. अकिलियत समाज के विकास और सम्मान के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह गंभीर है. बिहार के मुसलमानों के सभी तरह के मशायल और समस्याओं के समाधान के लिए, सरकार व आयोगों में उचित भागीदारी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना जो सम्मान दिया है उसके लिए बिहार के अकलियत समाज में प्रोफेसर डॉ रंजन प्रसाद यादव पूर्व लोकसभा सांसद का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दिया है.

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद प्रो डाक्टर रंजन यादव ने कहा कि महागठबंधन के लिए एकजुटता के साथ मुस्लिम समाज खड़ा है. इस बार मुस्लिमों का एक भी वोट महागठबंधन को छोड़ कर कहीं नही पड़ेगा.उन्होंने कहा की इसी को लेकर एक दिन पटना में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन होगा, जहाँ पर मुस्लिम भाइयों को महागठबंधन के नेताओं की जीत के लिए कसम दिलाई जाएगी.उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव में दिल्ली ही नहीं पूरे हिंदुस्तान से बीजेपी आर एस एस का सफाया हो जाएगा. किसी हाल में अगले चुनाव में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं बनने जा रही है.

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि बिहार से बदलाव की बयार बहती है या इतिहास रहा है .इस बार भी बिहार के मतदाताओं ने, हर तबके के लोगों ने और विशेषकर अल्पसंख्यक समाज ने नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नीतियों को देश की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प ले रखा है. पत्रकारों के सवाल पर प्रोफेसर डॉक्टर रंजन यादव ने कहा कि अब नीतीश कुमार एनडीए के साथ नहीं जाने वाले हैं. नीतीश कुमार अब पलटी नहीं मारने वाले हैं.बिहार ही नहीं पूरे देश में हर जगह लोग नीतीश कुमार को चाह रहे हैं. प्रोफेसर डॉक्टर रंजन प्रसाद यादव ने पत्रकारों के इस सवाल पर कि क्या वे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ेंगे, इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि समय आने दीजिए सब पता चल जाएगा.

बिहार अकीलियत गोलबंद मोर्चा के नेता इस्तियाक अहमद पप्पू ने बताया कि जून माह में 38 जिलों का भर्मण करने के बाद मुस्लिम समाज के समस्याओं को पूर्व सांसद प्रो ( डाक्टर ) रंजन प्रसाद यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रख गया था. जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रोफेसर डॉ रंजन प्रसाद यादव के प्रयास से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी समस्याओं के निदान की अनुमति तुरन्त दे दी. इसी से ख़ुश होकर बिहार तमाम मुस्लिम नेताओं ने शनिवार पटना के रंजन पथ स्थित प्रोफेसर डॉक्टर डॉ रंजन यादव के आवास पर आकर उन्हें बड़ा फुलों का हार पहनाया गुलदस्ता देकर बधाई और सम्मानित किया।

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

error: