ताजा खबरेंबिहार

बिहार में नाइट कर्फ्यू : सीएम नीतीश कुमार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की कर रहे बैठक

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी से निकलकर सामने आरही है, जहां बिहार में नाईट कर्फ्यू की बात सामने आ रही है। बिहार में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में कई मंत्रियों के अलावा तमाम आला अधिकारी जुड़े है।

सूत्रों से मिल रही ख़बर के अनुसार राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने की पूरी संभावना है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा थोड़ी देर बाद की जा सकती है। जिसमे 6 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू होगा नाइट कर्फ्यू। बिहार में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू होगा नाइट कर्फ्यू। जिसमे जिम, मॉल, पार्क होंगे बंद। वहीं 21 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल होंगे बंद 8वीं से ऊपर के क्लास में 50% होगी उपस्थिति। थोड़ी देर में होगा औपचारिक एलान।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!

पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए