ताजा खबरेंनई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, अब लगा वीकेंड कर्फ्यू

नई दिल्ली(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में कोरोना की तेज रफ्तार देख अब वीकेंड कर्फ्यू लगाने का भी फैसला हुआ है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से लागू है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की आज हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर सख्त फैसले की पहले से उम्मीद की जा रही थी। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट तेजी से बढ़ रहा है। आज सीएम अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

कर्फ्यू के दौरान गैर-जरूरी कामों के लिए घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह से रोक होगी। इसके अलावा आदेश के मुताबिक, निजी दफ्तरों में अधिकतम 50 फीसदी कर्मचारियों की ही उपस्थिति रहेगी। बता दें कि दिल्ली में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लागू है।

Related posts

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत की

कैबिनेट की बैठक में 3 बड़ी योजनाओं को मंजूरी

पटना पुलिस मुख्यालय के बाहर बेकाबू निजी कार का कहर, सार्जेंट मेजर की स्कॉर्पियो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

error: