क्राइमताजा खबरेंबिहार

नवविवाहिता का शव बरामद, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप!

दानापुर(आनंद मोहन): शाहपुर थाना क्षेत्र के अकलुचक में घर के बरामदे से विवाहिता का शव बरामद किया गया। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद शफीक आलम अपने पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने कोमल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि नौबतपुर थाना के वीरपुर गांव के रहने वाले अनिल राय के 24 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी की शादी वर्ष 2018 में शाहपुर थाना के अकलुचक के रहने वाले रामबाबू राय के बेटे विक्की कुमार उर्फ सुधीर से हुई थी।

Advertisements
Ad 1

शादी के बाद कोमल का एक 3 वर्ष का बेटा लड्डू है। कोमल के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही कोमल के ससुराल वालों द्वारा दहेज के रूप में सोने की चेन सहित नगद रुपए की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के ससुराल पहुंचने पर देखा कि ससुराल के आगे का दरवाजा पर ताला लटका है। इस मामले को लेकर दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। उन्होंने बताया कि कोमल के परिजनों द्वारा दहेज हत्या की बात कही जा रही है इस मामले में परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई करेगी।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: