झारखण्डताजा खबरें

नवविवाहिता को गला दबा कर दी हत्या, पति गिरफ्तार!

धनबाद: कतरास के आमटाड में तीन माह की नवविवाहिता किरण देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है.बरकट्ठा के घंघरी निवासी भरत सिंह ने कतरास थाना में महिला के पति दीपक राय, पिता शंकर राय, सास संगीता देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है.आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.सूचना मिलने पर घंघरी से काफी संख्या में महिला-पुरूष आमटाड पहुच गये.इस दौरान मायके वालों ने सास की जमकर फजीहत करते हुए धुनाई भी कर दी.मायके वाले किरण की पहनी साड़ी की मांग कर रहे थे.हो हंगामा होने पर बगल की दो बच्चियों ने किरण के सास के कहने पर छिपाये गये साड़ी को बरामद करवाया.साड़ी को गिट्टी में गाड़ दिया गया था.साड़ी में खून के धब्बे लगे हुए थे.दीपक बगल के एक बार रेस्टोरेंट में काम करता है.उसका कहना था कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है. जबकि मायके वालों का कहना था की इतनी छोटे से कमरे में कैसे हत्या कर सकता है.बरहाल जो भी हो महज तीन माह की शादी में एक नवविवाहिता की हत्या ने सबको झकझोर कर रख दिया है.पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय, अधिवक्ताओं के लिए आई-कार्ड अनिवार्य

कोर्ट को छठी बार मिली बम से उडाने की धमकी

स्मैक तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में पहले से दर्ज हैं कई कांड

error: