बिहार

नॉलेज वर्ल्ड कोचिंग के नवीन मुख्य शाखा का शुभारंभ

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी. शिक्षा का अलख जगाने के लिए पटना सिटी में नॉलेज वर्ल्ड कोचिंग के नवीन मुख्य शाखा का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कोचिंग के मुख्य शाखा का उद्घाटन पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, पटना मेयर सीता साहू, पूर्व उपमहापौर संतोष मेहता, वार्ड पार्षद मुन्ना जयसवाल, वार्ड पार्षद तारादेवी, शिक्षाविद मोहन चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद शिव मेहता, समाजसेविका सुमन सौरभ ने दीप प्रज्वलित कर किया. 10 वर्षों से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में पटना सिटी में बच्चों के बीच में प्रकाश डालने का काम कर रहा है नॉलेज वर्ल्ड उक्त बातें नंदकिशोर यादव ने कही. कार्यक्रम का मंच संचालन आदित्य कुमार ने किया. प्राचार्य कुंदन कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर रोहित गिरी, गौरव सर, विजय सर इत्यादि शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: