बिहार

सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही व अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं : मुख्य पार्षद

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के नए नवेले नगर परिषद संपतचक अंतर्गत कई सरकारी विद्यालयों आंगनबाड़ी केंद्रों का मंगलवार को नगर परिषद के मुख्य पार्षद अमित कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में उन्हें भारी लापरवाही अनियमितता देखने को मिली . स्थानीय ग्रामीणों ने भी उन्हें बताया कि यहां न तो सही से पढ़ाई होती है और नहीं शिक्षक ही समय पर आते हैं .इसके अलावा मध्यान भोजन में भी अनियमितता की शिकायत मिली .

संपतचक नगर परिषद मुख्य पार्षद अमित कुमार बताया की निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता पाई गई. कहीं शिक्षक गायब तो कही आंगनबाड़ी सेविका एवम सहायिका नदारद रहे . जब विद्यालय में उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिका से उन्होंने पूछा तो तरह-तरह के बहाने बनाते दिखे.

कहीं रजिस्टर में साइन है लेकिन शिक्षक की उपस्थिति विद्यालय में नहीं दिखी और बच्चों की उपस्थिति भी विद्यालय में बहुत कम मात्रा में थी.पाया गया की कहीं बच्चों की शिक्षकों के द्वारा अटेंडेंस दर्ज कर दिया गया था लेकिन वे बच्चे स्कूल आए ही नहीं थे.

Advertisements
Ad 1

वही अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय हंडेर और उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहगी मे मध्यान भोजन पंजी भी विद्यालय से गायब मिला. अमित कुमार ने कहा की शिक्षा और मध्यान भोजन में घोर अनियमितता दिख रहा है.

त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी को भी इसकी शिकायत कर दिया है. नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने साफ कर दिया है कि नगर परिषद संपतचक मे शिक्षा और स्वास्थ मे कोई भी लापरवाही और अनियमितता बर्दास्त नही की जाएगी ,अगर हमारे पास शिक्षा स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी शिकायत आती है, तो इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी
.

Related posts

NEET परीक्षा को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट बदला, परीक्षार्थियों से समय पर निकलने की अपील

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान : 40 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का भी ऐलान

error: