बिहार

डाक घर में राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया गया

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। झाऊगंज स्थित डाक घर में राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया गया। जहां पोस्ट मास्टर धनंजय कुमार और डाकघर के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। धनंजय कुमार ने बताया कि भारतीय डाक विभाग के 9 से 14 अक्टूबर के बीच विश्व डाक सप्ताह मनाया जाता है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाने का उद्देश्य आम जन को भारतीय डाक विभाग के योगदान से अवगत कराना है. सप्ताह के हर दिन अलग-अलग दिवस मनाये जाते हैं.

Advertisements
Ad 1

10 अक्टूबर को सेविंग बैंक दिवस, 11 अक्टूबर को मेल दिवस, 12 अक्टूबर को डाक टिकट संग्रह दिवस, 13 अक्टूबर को व्यापार दिवस तथा 14 अक्टूबर को बीमा दिवस मनाया जाता है. सेविंग दिवस पर ग्राहकों को डाक बचत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है. ग्राहकों को बताया जाता है कि कौन सी बचत योजना लाभदायक है. डाक सप्ताह दिवस का उद्देश्य ग्राहकों के बीच डाक विभाग के उत्पाद के बारे में जानकारी देना, उन्हें जागरूक करना और डाकघरों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है. डाक दिवस पर बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाता है.

Related posts

मजदूर की मौत पर फूटा गुस्सा : मुआवजा और अंडरपास की मांग को लेकर एनएच पर बवाल…

शाम 6 बजे बेउर जेल से निकले अनंत सिंह

दुर्लभ रोगों पर जागरूकता की नई पहल, एम्स पटना और आरडीआईएफ की संयुक्त कार्यशालाएं सफल

error: