उत्तरप्रदेश

टैक्टर एवं कमाण्डर जीप के आमने सामने की टक्कर में बाल-बाल बचे लोग

बलिया(संजय कुमार तिवारी): गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर – पचखोरा मार्ग पर गुरूवार की रात जीप व ट्रेक्टर की आमने सामने टक्कर में दोनो वाहन चालक बाल-बाल बच गए। बताते है कि गुरुवार की रात ट्रैक्टर चालक डीजल लेने के लिए स्थानीय पेट्रोल पंप पर आया था। जैसे ही ट्रैक्टर में डीजल लेकर वह सड़क पर रतसर की तरफ मुड़ा तो विपरीत दिशा में जा रहे कमाण्डर जीप से टक्कर हो गई । ट्रेक्टर से टकराकर कमाण्डर जीप सड़क के किनारे बसे अमरजीत बस फोर एवं नागेश्वर बसफोर के रिहायसी झोपड़ी में घुस गया। गनीमत रहा कि घटना के वक्त झोपड़ी में कोई नही था वर्ना बड़ा हादसा हो जाता । घटना के बाद दोनो वाहन चालक अपना – अपना वाहन छोड़ फरार हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

बलिया का एक मात्र क्रिकेट एकेडमी जहां निखरता है बच्चों का कौशल

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

error: