क्राइमबिहार

नरपतगंज पुलिस ने सवारी बस में छापेमरी कर 19 हजार 200 पीस ट्रामा डोल नशीली टेबलेट बरामद किया

अररिया, रंजीत ठाकुर : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को नरपतगंज एन एच पर एक सवारी बस में छापेमरी कर 19 हजार 200 पीस ट्रॉमा डोल प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद किया। जिसे थाना लाया जबकि इस कार्रवाई में कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।  मामले में पुलिस के द्वारा कारोबारी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है।

Advertisements
Ad 1

जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर शिव महिमा ट्रैवेल्स पर अरारिया के बैरगाछी से बस बुक करने वाले किरानी के द्वारा बस पर नशीली 80 डब्बा में 19 हजार 220 पीस नशीली टैबलेट लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में एनएच पर बस रोककर तलाशी ली गई। जिस दौरान बस के अंदर नशीली टैबलेट बरामद किया गया। जबकि पुलिस के कार्रवाई के दौरान कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 19 हजार 200 पीस टैबलेट जब्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।कारोबारी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: