बिहार

नरपतगंज विधायक ने कई सड़क का शिलान्यास व उद्घाटन किया

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायत में सड़कों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। जिसमें सीमावर्ती पंचायत बबुआन में लगभग 50 लाख की लागत से सड़क का शिलान्यास किया तो वहीं मानिकपुर पंचायत के मानिकपुर घूरना सड़क से राम टोला मानिकपुर जाने वाली सड़क का लगभग ₹60 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया जबकि पोसदाहा पंचायत के मिर्जापुर,में दो भंगही पंचायत के डुमरिया में एक, हनुमाननगर में दो तथा श्यामनगर के कजला बांध पर एक, सड़क का उद्घाटन किया।

Advertisements
Ad 1

उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने ग्रामीणों की बात को सुनकर आश्वासन देते हुए कहा क्षेत्र की समस्या जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, महामंत्री प्रवीण झा, जानू झा, फुलकाहा मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव, निर्धन महतो, योगेश यादव, समाजसेवी जगदीश यादव, सेवानिवृत शिक्षक दयानंद यादव, डीलर भोला यादव,वेदप्रकाश देव ,चितरंजन यादव, मुकेश यादव, आदि दर्जनों कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान विधायक श्री यादव ने किए गए सड़क निर्माण कार्य पर गुणवत्ता को लेकर जेई से कई सवाल किये। कहा सड़क के दोनों साइड मिट्टी डलवावे एवं जहां-जहां भी सड़क निर्माण में अनियमितता बरती गई है सुधार करें।

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: